Delhi: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने किया निरीक्षण, बोले- टूटी सड़कों की होगी मरम्मत
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के खारी बावली और फतेहपुरी मस्जिद के पास सड़कों का निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जितनी भी टूटी फूटी सड़कें हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी.
नई दिल्ली, 27 जून : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के खारी बावली और फतेहपुरी मस्जिद के पास सड़कों का निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जितनी भी टूटी फूटी सड़कें हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार उम्मीद नहीं देती है, बल्कि काम करती है. हम काम करने पर विश्वास करते हैं. हम जो वादें करते हैं, उसे हर कीमत पर पूरा करते हैं. हम वादे करके भूलने वाले लोगों में से नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम करेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सरकार के अन्य मंत्री दिल्ली की सड़कों की मरम्मत के लिए तत्पर हैं. सभी विभागों के अधिकारियों ने दिल्ली के विकास को नई गति देने के लिए समन्वय के साथ करने का फैसला किया है. हम दिल्ली के विकास में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे. इसके अलावा, हम चांदनी चौक को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाएंगे. यह भी पढ़ें : घर खरीदने के पैसे नहीं, तो क्या नाव में रह सकते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक शख्स का सवाल
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बहुत ही जल्द यहां पर व्यापारियों की आमद देखने को मिलेगी. सड़कें साफ रहेंगी और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहेगा. इसके अलावा, दिल्ली में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई परियोजनाओं पर काम करेगी. साथ ही, बिहार में कांग्रेस के मतदाता गहन पुनरीक्षण की आलोचना करने पर कहा कि यह लोग काम करना नहीं, सिर्फ शिकायत करना जानते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास के कई बड़े काम हो रहे हैं, जिसकी वजह से विपक्षी दलों में बौखलाहट है, इसलिए यह लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं. लेकिन, प्रदेश की जनता पूरी हकीकत जानती है.
प्रवीण खंडेलवाल ने एंटी करप्शन ब्रांच की तरफ से स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के मामले में सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लूटा है, अब उन्हें लौटाना होगा. यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही सख्त शब्दों में बिना किसी लागलपेट के कही है. अब चाहे मनीष सिसोदियो हो, अरविंद केजरीवाल हो या सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन या संजय सिंह, इन सभी को जांच का सामना करना होगा. जिन लोगों ने भी दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

