देश

थप्पड़ का बदला लेने के लिए टेलर ने बीमा एजेंट की चाकू घोंपकर की हत्या

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में 30 वर्षीय एक बीमा एजेंट को चाकू से घोंपकर मारने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

थप्पड़ का बदला लेने के लिए टेलर ने बीमा एजेंट की चाकू घोंपकर की हत्या
चाकू से हमला/प्रतिकात्मक चित्र (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में 30 वर्षीय एक बीमा एजेंट को चाकू से घोंपकर मारने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पेशे से टेलर है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना तिलक नगर के एक पार्क में 6 सितंबर को हुई. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अतुल कपूर के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले स्कूटी पार्किंग विवाद को लेकर अतुल ने टेलर को उसकी दुकान पर एक महिला के सामने थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला लेने के लिए टेलर ने उनकी हत्या की. आरोपी टेलर को सीलमपुर से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपी शाहिद को पकड़ने के लिए 9 टीमें गठित की गई थीं. इस इलाके में लगे सीसीटवी कैमरे की जांच भी की गई. मृतक के फोन कॉल डिटेल से पुलिस को आरोपी का पता लगाने में मदद मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).