Omicron Scare: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अलर्ट पर दिल्ली, नहीं मनेगा क्रिसमस व नए साल का जश्न

देश की राजधानी में ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर लोग अब क्रिसमस और नए साल का जश्न नहीं मना सकेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश जारी कर यह फैसला लिया है कि सभी कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक लगाई जाए

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

Omicron Scare: देश की राजधानी में ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर लोग अब क्रिसमस और नए साल का जश्न नहीं मना सकेंगे. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक आदेश जारी कर यह फैसला लिया है कि सभी कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक लगाई जाए, वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को आदेश का पालन करने का निर्देश भी दिया है.

यानी अब किसी तरह का कोई जमावड़ा नहीं होगा, इसके अलावा मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को अपनी दुकानों के बाहर लोगों को नो मास्क, नो एंट्री का कड़ाई से लागू करने को कहा है. इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि, सभी डीएम को अपने-अपने इलाके के सुपर स्प्रेडर इलाकों का सर्वे करके वहां एनफोर्समेंट बढ़ाने का निर्देश है. यह भी पढ़े: दिल्ली में Omicron के साथ ही बढ़ने लगे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में पाए गए 125 नए केस

दरअसल दिल्ली में कोविड के मामलों में भी इजाफा हुआ है, वहीं मंगलवार को कुल 102 मामले दर्ज किए गए, इससे पहले दिल्ली में लगातार कोविड के मामलों में गिरावट आ रही थी लेकिन अचानक बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत भी दर्ज हुई, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,102 पहुंच गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\