Delhi: तीन करोड़ रुपये के द्वारका डकैती मामले में एक और गिरफ्तारी

दिल्ली के द्वारका के सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक गिरोह के सदस्यों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे तीन करोड़ रुपये लूट लिए थे.

Arrest (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर : दिल्ली के द्वारका के सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक गिरोह के सदस्यों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे तीन करोड़ रुपये लूट लिए थे. पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है. आरोपी की पहचान रोहिणी एक्सटेंशन इलाके के रहने वाले अजय ग्रोवर (41) के रूप में हुई है. उसके कब्जे से 19.05 लाख रुपये भी बरामद हुये हैं.

इससे पहले पुलिस ने हरियाणा के गोहाना निवासी अमित उर्फ जॉली, रोहित उर्फ अश्विन और दिल्ली के बवाना निवासी मनीष को दिल्ली में गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, गोपाल नगर में रहने वाले शिकायतकर्ता रवि ने बताया था कि 13 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के पास मुख्य सड़क पर खड़ा था, तभी एक सफेद कार अचानक रुकी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीन अज्ञात व्यक्ति कार से निकले और प्रवर्तन निदेशालय से होने का दावा करते हुए रवि को जबरन वाहन में ले गए." यह भी पढ़ें :Karnataka Road Accident: कर्नाटक में तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला

दो अन्य व्यक्ति दूसरी कार में पहुंचे और रवि पर पिस्तौल तान दी और धमकी देते हुए मांग की कि वह अपनी संपत्ति की बिक्री से प्राप्त पैसे उन्‍हें सौंप दे. अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा अवैध गतिविधियों से जुड़ा है.'' इसके बाद, वे रवि को उसके आवास पर वापस ले आए और 3 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी नकदी और रवि और उसकी मां के मोबाइल फोन ले गए. अधिकारी ने कहा, "इसके बाद उन्होंने रवि को मुख्य सड़क पर भारत पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया और घटनास्थल से भाग गए."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए राहत, गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों में आज के ताजा रेट

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी