दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव और कैबिनेट सचिव ने बुलाई बैठक

दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के गहराते संकट से निपटने के लिये किये जा रहे उपायों और हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव और कैबिनेट सचिव ने रविवार देर शाम उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में दिल्ली के अधिकरियों के अलावा पंजाब और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हिस्सा लेंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली. दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के गहराते संकट से निपटने के लिये किये जा रहे उपायों और हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव और कैबिनेट सचिव ने रविवार देर शाम उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में दिल्ली के अधिकरियों के अलावा पंजाब और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी के मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अगुवाई में होने वाली बैठक में दिल्ली के वायु प्रदूषण के संकट से निपटने के लिये किये जा रहे उपायों की समीक्षा की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली और आसपास के शहरों में रविवार को वायु प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होनो के बाद केन्द्र सरकार को इस मामले में उच्च स्तर पर दखल देना पड़ा है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में हवा की गुणवत्ता ‘अति गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गयी. यह भी पढ़े-प्रदूषण को रोकने के लिए यूपी के मंत्री सुनील भराला का अजीब तर्क, कहा-सरकार कराए यज्ञ, भगवान इंद्र कर देंगे सब ठीक

दिल्ली और नोएडा सहित अन्य इलाकों में स्थानीय प्रशासन ने वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य कारणों से मंगलवार को ही आपात स्थिति घोषित कर दी थी। रविवार को प्रदूषित हवाओं से धुंध बढ़ने के बाद दृश्यता में कमी आने के कारण दिल्ली में हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इस कारण से दिल्ली आने वाली 37 उड़ानों का रूट बदलना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड