Delhi: फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

दिल्ली के पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने जबरन वसूली के मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं से दोस्ती कर उनकी निजी जानकारी लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे लेता था. पीड़ित महिला ने पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने में 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर : दिल्ली (Delhi) के पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस (Cyber Police) थाने के कर्मचारियों ने जबरन वसूली के मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं से दोस्ती कर उनकी निजी जानकारी लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे लेता था. पीड़ित महिला ने पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने में 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की थी. इसके बाद आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो ले लीं. उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा.

एक बार महिला उसके बहकावे में आ गई और उसे पैसा दे दिया, लेकिन उसके बाद से फिर उसने पैसा मांगना शुरू कर दिया. अब वह पैसे नहीं दे पा रही है, तो उसने उसका वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में एसआई विकास राठी, हेड कांस्टेबल जगदीश और हेड कांस्टेबल दीपक की एक टीम का गठन किया गया. टीम ने शिकायतकर्ता से बात कर आरोपी मनोज को पहचान लिया और उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस से संपर्क कर उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : IPS Puran Kumar Suicide Case: राहुल गांधी आज जाएंगे चंडीगढ़, दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन के परिजनों से मिलेंगे

पूछताछ में मनोज वर्मा ने अपने जुर्म कबूल कर लिया. मनोज ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी महिलाओं के नाम से प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती करता था, उन्हें निजी फोटो और वीडियो लेकर ऑनलाइन या उनके रिश्तेदारों के बीच भेजने को लेकर धमकी देकर पैसे लेता था. वह पीड़ितों पर दबाव बनाने के लिए उनकी तस्वीरों का उपयोग करके फर्जी अकाउंट भी बनाता था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज के पास से एक टेक्नो केएल8 मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें व्हाट्सएप चैट, अश्लील वीडियो और अपराध में इस्तेमाल किए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट लॉग इन थे

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड