Delhi: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, 8 लोग जख्मी
राजधानी दिल्ली से हादसे की खबर सामने आई है. यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट- नंबर 2 के पास पंडाल गिर गया है. इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
नई दिल्ली, 17 फरवरी : राजधानी दिल्ली से हादसे की खबर सामने आई है. यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट- नंबर 2 के पास पंडाल गिर गया है. इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मलबे में कई लोगों के दबने की आंशका है, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. वहीं मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौजूद है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह ढह गई, मलबे से दो लोगों को निकाला गया है. यह भी पढ़ें :UP : यूपी पुलिस की परीक्षा में कड़ी निगरानी , 32 सेंटर्स पर 60 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जेएनयू स्टेडियम में एक अस्थायी संरचना के गिरने के बारे में सूचना मिली है. उन्होंने बताया, "अब तक दो लोगों को निकाला जा चुका है और वह सुरक्षित हैं, मौके पर बचाव दल मौजूद हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

