Delhi: लक्ष्मी नगर में हथियारबंद लुटेरों ने की एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या

पूर्वी दिल्ली में हथियारबंद लुटेरों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि एक अन्य घायल हो गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 25 फरवरी : पूर्वी दिल्ली में हथियारबंद लुटेरों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि एक अन्य घायल हो गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतक की पहचान सुनील उर्फ यासीन के रूप में हुई, जबकि घायल अतुल कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी नगर थाने में शुक्रवार रात करीब आठ बजे विजय प्रखंड स्थित एक फ्लैट में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस को मौके पर पता चला कि शाम छह-सवा छह बजे के करीब कुछ लोग एक फ्लैट में घुसे और कुछ नकदी लूट ली और विरोध करने पर आरोपियों ने अतुल और सुनील पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के समय विनय कुमार, अतुल, नितेश कश्यप और सुनील फ्लैट के अंदर थे. यह भी पढ़ें :MP Bus Accident: मरने वालों की संख्या हुई 15, मुख्यमंत्री ने की 10 लाख मुआवजे की घोषणा

घटना के समय सुनील फ्लैट में रहने वाले विनय, अतुल, नितेश से मिलने आया था. लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने कहा, पुलिस टीमें अन्य विवरणों की पुष्टि कर रही हैं और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को स्कैन कर रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड