Delhi: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के पिता और भाई वारदात के बाद फरार; कैमरे में कैद हुआ मर्डर

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सोमवार (17 जुलाई) को इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान सलमान (25) के तौर पर हुई है.

Delhi Murder | Photo: ANI

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सोमवार (17 जुलाई) को इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान सलमान (25) के तौर पर हुई है. घटना पास के एक CCTV में कैद हो गई. सलमान नाम के 25 वर्षीय व्यक्ति की उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर और उसके भाइयों - मोहसिन और एक नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध करते थे. घटना कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर, जाफराबाद के पास हुई. दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम हुआ, लेकिन अब भी खतरे के निशान से ऊपर.

पुलिस ने कहा, हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. मंजूर और उसके बेटे फरार हैं. उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. आगे की जांच चल रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक की गर्दन और छाती पर चाकू के घाव थे. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

कैमरे में कैद हुआ मर्डर

जांच में पता चला है कि मृतक सलमान की लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी. लड़की के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता मंजूर ने अपने बेटों मोहसिन और अज्ञात (नाबालिग) के साथ मिलकर सलमान पर उस समय हमला किया, जब वह गली नंबर 2 में अपनी मोटर साइकिल पर सवार था.

पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन और छाती पर चाकू के निशान मिले हैं. सलमान की मौके पर ही मौत हो गई. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Soundala Village: महाराष्ट्र के सौंदाळा गांव ने रचा इतिहास, खुद को घोषित किया 'जाति-मुक्त', ग्रामसभा में 'मानवता' को माना एकमात्र धर्म

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\