Delhi: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के पिता और भाई वारदात के बाद फरार; कैमरे में कैद हुआ मर्डर
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सोमवार (17 जुलाई) को इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान सलमान (25) के तौर पर हुई है.
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सोमवार (17 जुलाई) को इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान सलमान (25) के तौर पर हुई है. घटना पास के एक CCTV में कैद हो गई. सलमान नाम के 25 वर्षीय व्यक्ति की उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर और उसके भाइयों - मोहसिन और एक नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध करते थे. घटना कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर, जाफराबाद के पास हुई. दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम हुआ, लेकिन अब भी खतरे के निशान से ऊपर.
पुलिस ने कहा, हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. मंजूर और उसके बेटे फरार हैं. उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. आगे की जांच चल रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक की गर्दन और छाती पर चाकू के घाव थे. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
कैमरे में कैद हुआ मर्डर
Delhi | A 25-year-old man, identified as Salman, was stabbed to death by his girlfriend's father, Manzoor, and her brothers - Mohsin and a minor. Preliminary enquiry has revealed that the girl’s family opposed their relationship. The incident occurred near Kalyan Cinema, Chauhan… pic.twitter.com/MpZkSkUWIk
— ANI (@ANI) July 18, 2023
जांच में पता चला है कि मृतक सलमान की लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी. लड़की के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता मंजूर ने अपने बेटों मोहसिन और अज्ञात (नाबालिग) के साथ मिलकर सलमान पर उस समय हमला किया, जब वह गली नंबर 2 में अपनी मोटर साइकिल पर सवार था.
पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन और छाती पर चाकू के निशान मिले हैं. सलमान की मौके पर ही मौत हो गई. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

