देश

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग बेटे ने शख्स को मारी गोली- Watch Video

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़का अपने पिता का पिटाई का बदला लेने के लिए एक शख्स की आंख में गोली मार दी. पुलिस के अनुसार शख्स का नाम जावेद है. वह जहांगीरपुरी के एच-4 में रहता है.

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग बेटे ने शख्स को मारी गोली- Watch Video
नाबालिग ने शख्स को मारी गोली (Photo Credits ANI)

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़का अपने पिता का पिटाई का बदला लेने के लिए एक शख्स की आंख में गोली मार दी. पुलिस के अनुसार शख्स का नाम जावेद है. वह जहांगीरपुरी के एच-4 में रहता है.  वारदात के बाद जावेद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे जब वह एच-3 ब्लॉक के पास स्थित पार्क में बैठा था तभी उसके परिचित चार नाबालिग लड़के वहां आए और उनमें से एक लड़के ने उसके चेहरे पर गोली चला दी और उसके बाद तीनों वहां से भाग गए.  वहीं वारदाता के बाद वहां पर लगे सीसीटीवी में  सभी का चेहरा कैद होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़े: बिहार के अररिया में क्रिकेट खेल रहे 12 साल के लड़के को चाचा ने मारी गोली, आरोपी की तलाश में पुलिस

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक शख्स बिल्डिंग के नीचे बैठा हुआ है. इसी दौरान चार नाबालिग लड़के उसके पास चलते हुए आये. वह कुछ समझ पाता कि उसमें से एक लड़का नजदीक से शख्स को गोली मारने के बाद वहां से तीनों फरार हो जाते हैं. फायरिंग के बाद जावेद वहां खून से लथपथ अवस्था में वहां पर तड़पने लगता है. जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर पीड़ित का इलाज चल रहा है.

देखें वीडियो:

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी  के अनुसार जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन में 15 जुलाई की शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर जावेद नाम के व्यक्ति को गोली लगने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.  फिलहाल, पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है.

पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया और चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है. डीसीपी ने कहा, पीड़ित व्यक्ति ने खुलासा किया कि उसने लगभग 7 महीने पहले पकड़े गए नाबालिग लड़कों में से एक के पिता को पीटा था और आज वे सभी उससे बदला लेने आए थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).