देश

Delhi: दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 4 हथियारबंद लुटेरे गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 4 हथियारबंद लुटेरों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी.

Delhi: दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 4 हथियारबंद लुटेरे गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 13 मार्च : दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 4 हथियारबंद लुटेरों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी. आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले विक्रम सिंह उर्फ पिंटू, शुभम चौधरी उर्फ सनी, देव कुमार उर्फ दिनेश और हरि किशन के रूप में हुई है.

डीसीपी आर सथियासुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एक गुप्त सूचना मिली कि लूट के मामले में शामिल बदमाशों की मौजूदगी की संभावना है, जिसमें दो बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक की नोक पर 3 लाख रुपये लूट लिए थे. पुलिस ने एक जाल बिछाया और कारों की जांच के लिए बैरिकेड्स भी लगाए. यह भी पढ़ें : Nagpur: प्रेम में पड़े किशोर-किशोरी ने चलती ट्रेन से कूदकर दे दी जान

डीसीपी ने कहा, "देर रात आरोपी व्यक्तियों को देखा गया और उन्हें रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर तीन गोलियां चलाई. पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की." इस संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).