Delhi Playschool Abuse: मौजपुर के प्लेस्कूल में 3 साल के मासूम को घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; कान के पर्दे फटने की कगार पर, अटेंडेंट गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके के एक निजी प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार और गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर खुलासा हुआ कि बच्चे को कई घंटों तक एप्रन से कुर्सी पर बांधकर रखा गया, उसके कान खींचे गए और लात-घूंसों से पीटा गया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय अटेंडेंट (केयरटेकर) को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर (Maujpur) स्थित एक निजी प्लेस्कूल में साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ गंभीर मारपीट, बंधक बनाने और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल की 35 वर्षीय महिला अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में जाफराबाद थाना पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, 30 वर्षीय शिक्षिका और अटेंडेंट सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. यह भी पढ़ें: VIDEO: कानपुर में महिला टीचर ने नर्सरी के छोटे से बच्चे को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी देखकर माता पिता भड़के, परिजनों ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

उल्टी, चक्कर और कानों में गंभीर सूजन से खुला मामला

पीड़ित बच्चे के पिता नवनीत चौधरी, जो पेशे से वकील हैं, के अनुसार 18 अगस्त को जब बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई:

दिल्ली के प्लेस्कूल में बच्चे के साथ मारपीट, परेशान करने वाला वीडियो सामने आया

₹1,500 लेकर दिखाई CCTV फुटेज, सामने आई क्रूरता

चिकित्सीय पुष्टि के बाद जब परिजनों ने प्लेस्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो शुरुआत में तकनीकी खराबी का हवाला दिया गया.

अगले दिन कथित तौर पर ₹1,500 का शुल्क लेने के बाद परिजनों को फुटेज उपलब्ध कराई गई.  फुटेज में मासूम के साथ हो रही अमानवीय प्रताड़ना रिकॉर्ड पाई गई:

शिक्षा निदेशालय ने बैठाई जांच, प्रबंधन की भूमिका की पड़ताल

मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है.

स्कूल मालिक का दावा है कि आरोपी अटेंडेंट और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अटेंडेंट से पूछताछ जारी है और शिक्षिका को जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा गया है, जबकि स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की प्रशासनिक लापरवाही की भी गहनता से जांच की जा रही है.

Share Now