Delhi Fire: दिल्ली के आनंद विहार में होली से पहले दुखद हादसा, झुग्गियों में भीषण आग लगने से 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत (Watch Video)

देश में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. गर्मी के चलते दिल्ली के आनंद विहार इलाके में होली से पहले झुग्गियों में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई.

fire (img: Pixabay)

Delhi Fire:  देश में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. गर्मी के चलते दिल्ली के आनंद विहार इलाके में होली से पहले झुग्गियों में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई. यह भी पढ़े: Delhi Fire Video: दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में एक घर में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी, देखें वीडियो

आनंद विहार में आग लगने से तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह 2:15 बजे हुआ. आग ने विकराल रूप इसलिए लिया क्योंकि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई. हालांकि, आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आनंद विहार के  झुग्गियों में लगी भीषण आग

चश्मदीद नितिन ने बताया कि उसे रात में करीब दो बजे आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद झुग्गी छोड़कर वह भाग गए. उन्होंने बताया कि उनके तीन साथी भी उसी झुग्गी में रहते थे और उन्हें लगा कि वे तीन लोग भी अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए हैं, लेकिन वे तीनों बाहर नहीं निकल पाए थे और आग लगने से तीनों की जलकर मौत हो गई.

चश्मदीद से जानें कैसे लगी आग

नितिन ने बताया कि झुग्गी में बिजली नहीं थी, जिस वजह से डीजल लैंप जलाया जा रहा था, जिससे आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझने के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है.

(इनपुट एजेंसी)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट