Delhi Shocker: दिल्ली के बुद्ध विहार में 21 वर्षीय महिला से जिम में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 इलाके में एक 21 वर्षीय महिला से तीन लोगों ने गैंगरेप (Gangrape) किया था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Delhi Shocker: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 इलाके में एक 21 वर्षीय महिला से तीन लोगों ने गैंगरेप (Gangrape) किया था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग है. तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जिम में अकेला पाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. आरोपियों ने पीड़िता को धमकाने के साथ मारपीट भी की थी.

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार को हुई. पीड़िता की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता एक आरोपी की फैक्ट्री में काम करती है. महिला के मालिक ने उसे किसी काम से जिम में बुलाया था. जहां पर मौके का फायदा उठाकर तीनों लोगों ने उसके साथ रेप किया. Delhi Shocker: बुराड़ी में घर के अंदर ही महिला का हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप, बदला लेने के लिए रची गई साजिश

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करने के बाद सभी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार महिला एक कारखाने में काम करती है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिम के 39 वर्षीय मालिक सुरेश कुमार वत्स और फैक्ट्री के मालिक 35 वर्षीय मालिक उमेश के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 376 डी और 509 शामिल हैं. शिकायत में महिला ने दावा किया है कि उसके मालिक ने उसे सफाई के काम के लिए जिम बुलाया था. जहां पर उसके साथ यह घिनौनी हरकत हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड