Delhi: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली से 2000 जिंदा कारतूस बरामद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से अब इन आरपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग इन 2 हजार कारतूस को कहां पर सप्लाई करने जा रहे थे. इसके साथ ही, इनका कहां पर इस्तेमाल होना था. COVID-19: दिल्ली में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट का कहर, 20 से 30 प्रतिशत है अधिक संक्रामक.

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से दो बैग बरामद हुए जिसमें 2000 जिंदा कारतूस थे. इसके बाद पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके और अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है.

दिल्ली पुलिस ने साजिश की नाकाम 

बता दें कि दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है. पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकते हैं. कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़े खतरे को टाल दिया.

इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया था. एजेंसियों की मानें तो आतंकी सगंठन दिल्ली को दहलाने की साजिश रच सकेत हैं. 15 अगस्त को लेकर IB ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट