COVID-19: दिल्ली में सोमवार से 100 फीसदी कर्मचारी पहुंचेंगे दफ्तर

दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत अब दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति होगी. दिल्ली में कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद यह निर्णय लिया गया है.

ऑफिस (Photo Credit: PIXABAY)

दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग (Delhi Disaster Management Department) ने एक अहम निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत अब दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति होगी. दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Corona Infection)में आई कमी के बाद यह निर्णय लिया गया है. फिलहाल दिल्ली सरकार के विभिन्न कार्यालयों में 50 फीसदी तक कर्मचारी ऑफिस आ रहे थे. दिल्ली सरकार के अधिकांश कार्यालय सप्ताह अंत यानी शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं. ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार से सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की तादाद बढ़ जाएगी. सोमवार 18 जनवरी को दिल्ली के सरकार के कार्यालयों में 100 फीसदी कर्मचारियों को आने और काम करने की अनुमति होगी.

दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा की. इस दौरान दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने आदेश जारी कर कहा, राज्य सरकार, निकाय, निगम और निजी संस्थानों में ये नियम लागू माना जाएगा. इन सभी कार्यालयों में अब 100 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का निर्देश जारी किया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. हर दफ्तर का स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करेगा. इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विभागध्यक्ष पर होगी. यह भी पढ़े: Delhi Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने का प्रयास जारी, कार्बन उत्सर्जन 5 मिलियन टन तक होगा कम 

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति गंभीर होने से बीते साल 28 नवंबर दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर दिल्ली सरकार के दफ्तरों में ग्रेड -1 और उससे ऊपर रैंक के अधिकारियों को छोड़कर, बाकी सभी स्टाफ में से 50 फीसदी स्टाफ को बुलाने और 50 फीसदी को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी किया था. इसकी समय सीमा 31 दिसंबर थी. बाद में इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दिया गया था. नए आदेश के तहत अब पूरा स्टाफ दफ्तर आएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\