देश

शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, 260 अंको से टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11000 से नीचे फिसला

विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों का मनोबल ठंडा रहा जिससे सेंसेक्स 260 अंक टूट गया और निफ्टी भी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल कर 10,965 पर आ गया. हालांकि बाद में रिकवरी आई. पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,451.84 पर बंद हुआ था.

शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, 260 अंको से टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11000 से नीचे फिसला
शेयर बाजार (Photo Credits: IANS)

मुंबई : विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों का मनोबल ठंडा रहा जिससे सेंसेक्स 260 अंक टूट गया और निफ्टी भी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल कर 10,965 पर आ गया.

हालांकि बाद में दोनों प्रमुख शेयर सूचकांकों में थोड़ी रिकवरी आई. सुबह 9.46 बजे सेंसेक्स 172.89 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 37,278.95 पर काराबार कर रहा था जबकि निफ्टी भी 42.85 अंकों यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,003 पर बना हुआ था.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 38.85 अंकों की आई गिरावट

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ 37,381.80 पर खुलने के बाद 37,191.79 तक लुढ़क गया. हालांकि बाद में रिकवरी आई. पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,451.84 पर बंद हुआ था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी कमजोरी के साथ 10,996.05 पर खुला और 10,965.50 तक फिसला. पिछले सत्र में निफटी 11,046.10 पर बंद हुआ था.

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता शुरू करने को लेकर कोई कार्यक्रम तय नहीं होने से बनी असमंजस की स्थिति और वैश्विक आर्थिक विकास की चिंता के बीच प्रमुख एशियाई बाजार में कमजोरी का माहौल रहा, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी आरंभिक कारोबार के दौरान दिखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).