Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ओडिशा में ट्रेन एक्सीडेंट के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे घटना स्थल, उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश, मृतकों की संख्या बढ़कर 238 हुई
भुवनेश्वर, 3 जून: ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है, जबकि कम से कम 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गएयह हादसा पिछले 15 वर्षों में देश में सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है मुख्य सचिव ने कहा कि 30 बसों के साथ 200 से अधिक एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया है. यह भी पढ़े: Odisha- Bahanaga Train Accident: मालगाड़ी से टकराने के बाद ओडिशा के बहानागा में Coromandel Express पटरी से उतरी; कई लोगों के मारे जाने की आशंका
रेलवे ने ए.एम.चौधरी, सीआरएस/एसई स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल द्वारा घटना की जांच की घोषणा की हैएनडीआरएफ, ओडीआरएएफ, ओडिशा अग्निशमन सेवा के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों ने रात भर क्षतिग्रस्त कोचों के ढेर में फंसे बचे लोगों और शवों की तलाश जारी रखीदिल्ली में रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरे मलबे की छानबीन के बाद ही हताहतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

