देश

Death Threat To PM Modi-CM Yogi: पीएम मोदी -सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी निजी चैनल को भेजा मेल, केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के सीएफओ को एक मेल आया जिसके बाद हड़कंप मच गया. मेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी.

Death Threat To PM Modi-CM Yogi: पीएम मोदी -सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी निजी चैनल को भेजा मेल, केस दर्ज
PM Narendra Modi (Photo Credit: Twitter/ANI)

नोएडा, 5 अप्रैल : नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के सीएफओ को एक मेल आया जिसके बाद हड़कंप मच गया. मेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी दी थी. मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए साइबर सेल की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. नोएडा के थाना 20 सेक्टर में शिकायत दी गई है. पुलिस ने तत्काल थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करा दिया और टीम का गठन किया जो जांच में जुटी हुई है.

यह मेल नोएडा फिल्म सिटी के निजी चैनल के सीएफओ को भेजा गया था. रात करीब साढ़े 10 बजे मेल मिला. मेल भेजने वाले शख्स का नाम कार्तिक सिंह है. उसका मेल आईडी सिंहकार्तिक78107एटदरेटजीमेल डॉट काम है. इसी मेल आईडी से धमकी भरा मेल भेजा गया था. मेल आते ही पुलिस को जानकारी दी गई. इस पूरे मामले में डीसीपी नोएडा को शिकायत की गई जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामला बेहद संजीदा है. लिहाजा पुलिस साइबर टीम की मदद भी ले रही है. यह भी पढ़ें : असम समझौते पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा से वाकआउट किया

पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इससे पहले भी साल 2021 में इस तरीके के मेल भेजे गए थे. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).