देश

Death Due To Geyser: गैस गीजर से दम घुटने से 17 वर्षीय बच्ची की मौत, दरवाजा तोड़कर निकालना पड़ा बाहर

जिले के कांडला कस्बे में शौचालय में दम घुटने से 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई. 12वीं कक्षा की छात्रा इशिका गोयल नहाने गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा और उसे बेहोश पाया.

Death Due To Geyser: गैस गीजर से दम घुटने से 17 वर्षीय बच्ची की मौत, दरवाजा तोड़कर निकालना पड़ा बाहर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

शामली (उप्र), 20 दिसंबर : जिले के कांडला कस्बे में शौचालय में दम घुटने से 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई. 12वीं कक्षा की छात्रा इशिका गोयल नहाने गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा और उसे बेहोश पाया.

उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण गीजर से गैस का निकलना और वेंटिलेशन न होना बताया जा रहा है. मृतक के पिता संजय गोयल ने कहा, '' इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं.'' यह भी पढ़ें : Fire and Emergency Services Act-2022: योगी सरकार ने ‘आग और आपातकालीन सेवा अधिनियम’ किया लागू

शामली के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुपम सक्सेना ने कहा, गैस गीजर आमतौर पर घरों में मौजूद होते हैं, लेकिन उनके वेंटिलेशन के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).