Jaunpur Shocker: दो गुटों का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो गुटों में आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है

up police

Jaunpur Shocker:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो गुटों में आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनकट गांव से पुलिस की टीम को शुक्रवार रात मारपीट के संबंध में सूचना दी गई थी.

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कांस्टेबल राधे चरण यादव और होमगार्ड शुभम पटेल मामले की तफ्तीश कर रहे थे. इसी बीच वीरेंद्र गौतम और उसके भाई चंद्रकेश गौतम नाम के दो व्यक्तियों ने अपने साथियों के साथ पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में कांस्टेबल राधे चरण के सिर पर गंभीर चोट आ गई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस की अन्य टीमों को दी गई. यह भी पढ़ें: Fight Video: फिरोजाबाद में शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन के घरवालों में जमकर हुई मारपीट, खाने की वजह से टूट गया रिश्ता

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी तत्काल घायल राधे चरण को उपचार के लिए मछली शहर के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. यहां से उन्हें जौनपुर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. एसपी अजय पाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरक्षी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी