Dead Rat Found in Manchurian: नवी मुंबई में होटल की बड़ी लापरवाही, मंचूरियन में मिला मरा हुआ चूहे का बच्चा! बवाल के बाद केस दर्ज
मुंबई से सटे नवी मुंबई के ऐरोली सेक्टर 4 स्थित पर्पल बटरफ्लाई होटल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ महिलाएं होटल में खाना खाने आई थीं, जहां परोसे गए मंचूरियन में चूहे का बच्चा निकलने से हंगामा मच गया
Dead Rat Found in Manchurian: मुंबई से सटे नवी मुंबई के ऐरोली सेक्टर 4 स्थित पर्पल बटरफ्लाई होटल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ महिलाएं होटल में खाना खाने आई थीं, जहां परोसे गए मंचूरियन में चूहे का बच्चा निकलने से हंगामा मच गया, इस घटना के बाद महिलाओं ने तुरंत रबाले पुलिस स्टेशन में जाकर होटल के मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए वीडियो और फोटो के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद होटल का निरीक्षण किया.
महिलाओं का कहना है कि इस लापरवाही को लेकर वे खाद्य विभाग में शिकायत करेंगी, ताकि होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. उनका आरोप है कि होटल के इस प्रकार के लापरवाह व्यवहार से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Dead Rat Found in Malai Mutton? लुधियाना के रेस्तरां में मटन में मिला मरा हुआ चूहा? ग्राहक ने वीडियो शेयर कर प्रकाश ढाबा पर लगाया आरोप- Video
शिकायतकर्ता महिलाओं में से एक, ज्योति कोंडे ने बताया कि जब वे होटल पहुंचीं, तो उन्होंने डिनर के लिए कुछ डिशेज ऑर्डर की थीं। खाने के दौरान मंचूरियन में चूहे का बच्चा पाया गया, जिसे देखकर वे घबरा गईं. होटल के कर्मचारी अपनी गलती पर एक-दूसरे को दोषी ठहराने लगे, जिसके बाद वे पुलिस स्टेशन पहुंची और मामला दर्ज कराया.उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहती हैं कि इस मामले में होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी होटल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए.
इससे पहले मुंबई में बारबेक्यू नेशन में मिला मरे हुए चूहे का बच्चा
इससे पहले मुंबई के एक आलीशान रेस्त्रां, बारबेक्यू नेशन से मंगाए गए खाने में भी मरा हुआ चूहा निकला था. एक व्यक्ति ने गलती से उस खाने को खा लिया, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

