Madhya Pradesh: मंदसौर में रेलवे इंजीनियर का कार में मिला शव
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रेलवे के जूनियर इंजीनियर का शव कार में मिला है. यह जूनियर इंजीनियर रतलाम रेलवे डिवीजन के हेड क्वार्टर में पदस्थ था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव में लावारिस हालत में कार मिली और उसके भीतर जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पांड्या का शव पड़ा था.
मंदसौर/रतलाम, 21 जनवरी: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रेलवे के जूनियर इंजीनियर का शव कार में मिला है. यह जूनियर इंजीनियर रतलाम रेलवे डिवीजन के हेड क्वार्टर में पदस्थ था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव में लावारिस हालत में कार मिली और उसके भीतर जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पांड्या का शव पड़ा था.
पांड्या को गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. बताया गया है कि पांड्या रतलाम रेलवे मंडल मुख्यालय के कारगो एंड वैगन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. इसके साथ ही वह वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की युवा समिति के उपाध्यक्ष भी थे.
रेलवे के जूनियर इंजीनियर पांड्या का शव जिस कार में मिला है, वह एक तालाब किनारे खड़ी थी और यह क्षेत्र मंदसौर व रतलाम की सीमा पर स्थित है. दोनों जिलों की पुलिस जांच में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

