देश

COVID-19 लॉकडाउन उल्लंघन मामले में दाती महाराज गिरफ्तार, पूछताछ के बाद रिहा

देश के चर्चित नाम और दिल्ली शनिधाम के कर्ताधर्ता दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे दाती महाराज से पुलिस ने लंबी पूछताछ की. उसके बाद उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया.

COVID-19 लॉकडाउन उल्लंघन मामले में दाती महाराज गिरफ्तार, पूछताछ के बाद रिहा
दाती महाराज (Photo: Twitter)

नई दिल्ली, 28 मई: देश के चर्चित नाम और दिल्ली शनिधाम के कर्ताधर्ता दाती महाराज (Daati Maharaj) को दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे दाती महाराज से पुलिस ने लंबी पूछताछ की. उसके बाद उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया.

दाती महाराज की गिरफ्तारी की पुष्टि दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने की है. डीसीपी के मुताबिक, दाती महाराज के खिलाफ 23 मई को मैदान गढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शनिधाम में सरेआम उड़ीं लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां, पूजा के दौरान दाती महाराज भी थे मौजूद- पुलिस जांच में जुटी

डीसीपी ने आगे कहा, "दाती महाराज से थाने में घटना वाले दिन के ब्योरे पर काफी देर पूछताछ की गयी. उसके बाद चूंकि आरोप जमानती थे. लिहाजा कानूनी कार्यवाही पूरी करके आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया."

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).