Darjeeling Woman Gangraped in Gurugram: गुरुग्राम में दार्जिलिंग की महिला से 3 महीने तक गैंगरेप, 4 आरोपी अरेस्ट- (Watch Tweet)
गुरुग्राम में दार्जिलिंग की महिला से गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने दार्जिलिंग से गुरुग्राम बुलाया था.
Darjeeling Woman Gangraped in Gurugram: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में दार्जिलिंग की महिला से गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने दार्जिलिंग से गुरुग्राम बुलाया था.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौकरी के लिए उसने जेफरिन खाल्को उर्फ अरुण कुमार से कॉन्टेक्ट किया था. आरोपी ने कहा था कि वह प्लेसमेंट सेल में काम करता है. वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा. महिला के गुरुग्राम पहुंचने पर आरोपी अरुण ने उसे चक्करपुर गांव में किराए का घर दिलवा दिया.
तीन महिने तक बंधक बनाकर गैंगरेप
किराए के घर में पिछले साल 10 नवंबर से लेकर 10 फरवरी तक महिला को बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान आरोपी अरुण अपने तीन दोस्त इशुराज, सुमेर और अहमराज के साथ मिलकर उससे गैंगरेप करते रहे. महिला द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखें:
Four men were arrested on Monday for allegedly holding a Darjeeling woman hostage in the city and gang-raping her for three months.https://t.co/jvxKDAKk4k pic.twitter.com/lcr5hA1HwS
— The Times Of India (@timesofindia) February 15, 2024
आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
सेक्टर 29 के थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि कुछ दिन बाद महिला ने आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश की और वह इसमें कामयाब रही. महिला की मुलाकात किसी अन्य व्यक्ति से हुई, जिसकी वजह से उसे नौकरी भी मिल गई. इसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ थानें में शिकायत दर्ज कराया. चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

