देश

Jharkhand: खुदकुशी रोकने के संदेश देने वाले पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो वायरल

झारखंड में पुलिसकर्मियों के डांस का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है और इसे खूब सराहा जा रहा है. दरअसल इसके जरिए उन पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की गयी है, जो काम की वजह से तनाव लेते हैं और मन में आत्महत्या जैसे ख्याल लाते हैं। इस डांस का वीडियो गिरिडीह जिला पुलिस की ओर से जारी किया गया है

Jharkhand: खुदकुशी रोकने के संदेश देने वाले पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो वायरल

Police dance Video Viral:  झारखंड में पुलिसकर्मियों के डांस का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है और इसे खूब सराहा जा रहा है. दरअसल इसके जरिए उन पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की गयी है, जो काम की वजह से तनाव लेते हैं और मन में आत्महत्या जैसे ख्याल लाते हैं। इस डांस का वीडियो गिरिडीह जिला पुलिस की ओर से जारी किया गया है. डांस करने वाली टीम की अगुवाई सबइंस्पेक्टर विशाल ठाकुर ने की है. इसके जरिए यह संदेश दिया गया है कि पुलिस के जवान हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं. उन्हें कोई मुश्किल हरा नहीं सकती। डांस के अंत में वे अपने सीनियर अफसर को सलामी देते हैं और गीत के बोल के जरिए यह भरोसा दिलाते हैं वे ड्यूटी पर मुस्तैद हैं.

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षण अमित रेणु ने यह खूबसूरत वीडियो इस अपील के साथ जारी की है कि आत्महत्या जैसा घातक कदम नहीं उठायें। समस्या से लड़े तो जीत निश्चित है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में झारखंड पुलिस के कई जवानों और अफसरों ने आत्महत्या की है। इससे राज्य पुलिस के आला अधिकारी चिंतित हैं। जवानों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए सभी जिलों में अलग-अलग तरीके के उपाय शुरू किये गये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).