दलाई लामा को Z कैटेगरी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद बढ़ाई सिक्योरिटी

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को भारत सरकार ने Z-श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है. गृह मंत्रालय (MHA) ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर लिया है, जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई गई थी

Dalai Lama | PTI

नई दिल्ली: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को भारत सरकार ने Z-श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है. गृह मंत्रालय (MHA) ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर लिया है, जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई गई थी. Z-श्रेणी की सुरक्षा के तहत दलाई लामा को कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

दलाई लामा की सुरक्षा में शामिल होंगे: स्थायी सशस्त्र गार्ड्स – जो उनके हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित निवास पर चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे. निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) – जो हर वक्त उनके साथ मौजूद रहेंगे. कमांडो एस्कॉर्ट – सुरक्षा दल शिफ्ट में काम करेगा, ताकि 24x7 उनकी रक्षा हो सके. प्रशिक्षित ड्राइवर और निगरानी टीम – उनकी यात्रा के दौरान विशेष रूप से प्रशिक्षित ड्राइवर और खुफिया निगरानी टीम तैनात रहेगी.

दलाई लामा 1959 में चीन के तिब्बत पर कब्जे के बाद भारत आए थे और तभी से भारत में रह रहे हैं. धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) उनका स्थायी निवास स्थान बन चुका है. दुनियाभर में उनकी अहिंसा और शांति की विचारधारा के कारण वे बेहद सम्मानित व्यक्तित्व हैं.

भारत सरकार पहले भी दलाई लामा को सुरक्षा मुहैया कराती रही है, लेकिन हालिया खुफिया रिपोर्ट्स को देखते हुए उनकी सुरक्षा को Z-श्रेणी में अपग्रेड किया गया है. यह कदम भारत की कूटनीतिक नीति और सुरक्षा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट