देश

दाती महाराज के आश्रम से 600 लड़कियां गायब, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप पीड़िता को आरोपी दाती महराज के आश्रम में लेकर गई थी. जहां पीड़िता ने पुलिस को आश्रम के वो दो कमरे में भी दिखाए, जहां उसके साथ आरोपी दाती महाराज ने कुकर्म किया गया था

दाती महाराज के आश्रम  से 600 लड़कियां गायब, पुलिस जांच में जुटी
दाती महाराजा पर दुष्कर्म के आरोप लगे है

अलवर. रेप के आरोपी शनि धाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज के राजस्थान के अलवर के आश्रम से 600 लड़कियां गायब हैं. बता दें कि मीडिया से चर्चा के दौरान दाती महराज ने इस बात का दावा किया था कि उनके आश्रम में 700 लड़कियां हैं. लेकिन अब आश्रम में सिर्फ 100 लड़कियां ही बची हैं. जी न्यूज की खबर के अनुसार पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आश्रम में रहने वाली लड़कियां डरकर घर भागी हैं या फिर अपनी मर्जी से वे छुट्टियां लेकर अपने घर गई हैं.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप पीड़िता को आरोपी दाती महराज के आश्रम में लेकर गई थी. जहां पीड़िता ने पुलिस को आश्रम के वो दो कमरे में भी दिखाए, जहां उसके साथ आरोपी दाती महाराज ने कुकर्म किया गया था. वहीं जब टीम दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में पहुंची तो वो नहीं मिला था. वैसे तो आरोपी दाती महराज ने पुलिस को हर सहयोग देने का वादा किया था लेकिन अब तक खुद पुलिस के आकर नहीं खड़े हुए हैं.

यह है पूरा मामला

पीड़िता के बयान के अनुसार उसे 10 साल पहले दाती के बालाग्राम गुरुकुल आश्रम भेजा गया था. ये आश्रम राजस्थान के पाली में है. एक दिन दाती की नजर उसपर पड़ी और उसने पीड़ित लड़की को राजस्थान से दिल्ली बुला लिया. आरोपों के अनुसार 2013 में स्वतंत्रता दिवस पर दाती ने पहली बार लड़की के साथ कुकर्म किया. बाद में उसके दो शिष्यों ने भी दिल्ली आश्रम में कई बार दुष्कर्म किया था.

शिष्यों ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी के सामने जुबान खोली तो उसकी हत्या कर दी जाएगी. युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी. पीड़िता किसी तरह दो साल पहले आश्रम से भागने में कामयाब हुई. दो साल तक लड़की सदमे में जीती रही. लेकिन एक दिन उसने परिवार को अपनी कहानी बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. महिला की शिकायत पर दाती के खिलाफ धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2018 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).