DA Hike News: जुलाई 2026 डीए बढ़ोतरी पर आया बड़ा अपडेट, कर्मचारियों ने सरकार से की जल्द ऐलान की मांग

DA के अलावा नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने भी केंद्र सरकार से दशहरा से पहले संशोधित प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) जारी करने की मांग की है.

DA Hike News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने केंद्र सरकार से जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA और DR की घोषणा जल्द करने की मांग की है. कर्मचारी संगठन ने 24 सितंबर को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) को पत्र लिखकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया है.

कर्मचारी संगठन ने क्या कहा?

कर्मचारी संगठन ने अपने पत्र में कहा कि DA और DR में साल में दो बार संशोधन किया जाता है, ताकि बढ़ती महंगाई का असर कर्मचारियों और पेंशनर्स पर कम हो सके.

संगठन ने बताया कि हाल के वर्षों में DA/DR की दरें इस प्रकार बढ़ी हैं.

जुलाई 2023 - 46%

जनवरी 2024 - 50%

जुलाई 2024 - 53%

जनवरी 2025 - 55%

जुलाई 2025 - 58%

जनवरी 2026 - 60%

संगठन का कहना है कि जैसे ही CPI (Consumer Price Index) का अंतिम डेटा और तय फॉर्मूला उपलब्ध हो जाए, सरकार को बिना देरी के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आगे बढ़ाना चाहिए.

क्या जुलाई 2026 में DA 64% हो सकता है?

उपलब्ध AICPI-IW आंकड़ों और मौजूदा अनुमानों के आधार पर जुलाई 2026 से DA बढ़कर 64% तक पहुंच सकता है. हालांकि, यह अभी सिर्फ अनुमान है.

अंतिम DA दर का फैसला सरकार द्वारा आधिकारिक गणना और मंजूरी के बाद ही होगा.

कर्मचारियों को मिलेगा एरियर?

अगर सरकार 64% DA को मंजूरी देती है, तो यह 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा.

ऐसी स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2026 से घोषणा की तारीख तक का एरियर भी मिलेगा.

जल्द घोषणा की मांग क्यों?

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच शिक्षा, यात्रा और घरेलू खर्च लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में त्योहारों के मौसम से पहले DA/DR की घोषणा होने से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी.

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मौजूदा नियमों से अलग किसी अतिरिक्त भुगतान की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि सिर्फ समय पर DA संशोधन की घोषणा चाहता है.

बोनस को लेकर भी उठी मांग

DA के अलावा नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने भी केंद्र सरकार से दशहरा से पहले संशोधित प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) जारी करने की मांग की है.

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से जुलाई 2026 DA/DR पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कर्मचारियों और पेंशनर्स को अंतिम फैसले के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है.

Share Now