देश

साइरस मिस्त्री को छोड़ना होगा टाटा समूह, कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने ख़ारिज की याचिका

राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को टाटा संस के बोर्ड निदेशकों द्वारा साइरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने के 24 अक्टूबर 2016 के फैसले को बरकरार रखा है.

साइरस मिस्त्री को छोड़ना होगा टाटा समूह, कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने ख़ारिज की याचिका
साइरस मिस्त्री (photo cradit: pti)

मुंबई, राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को टाटा संस के बोर्ड निदेशकों द्वारा साइरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने के 24 अक्टूबर 2016 के फैसले को बरकरार रखा है. एनसीएलटी ने अपने फैसले में कहा कि टाटा संस का निदेशक मंडल कार्यकारी अध्यक्ष को हटाने में सक्षम है और बोर्ड सदस्य से हटाए गए मिस्त्री अपना भरोसा खो चुके हैं.

एनसीएलटी ने यह फैसला मिस्त्री की याचिका पर दिया है. मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद भारतीय कॉरपोरेट जगत में भूचाल आ गया था.

इसके बाद मिस्त्री को टाटा समूह की छह कंपनियों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

इससे पहले टाटा संस को एक निजी कंपनी बनाने के कदम का इसके पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के परिवार ने विरोध किया था. साइरस ने इस कार्य को अल्पसंख्यक शेयरधारकों का दमन करार दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).