Cyclone Yaas: चक्रवात यास के आज दोपहर उत्तरी ओड़िशा और पश्चिम बंगाल तटों से गुज़रने की आशंका: मौसम विभाग

अत्‍यन्‍त भीषण चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) के आज दोपहर तक पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्‍तरी ओड़िशा और पश्चिम बंगाल तटों से गुजरने की आशंका है. इसके असर से 130 से 140 किलोमीटर से लेकर 155 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

चक्रवात (Photo Credits: PTI)

अत्‍यन्‍त भीषण चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) के आज दोपहर तक पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्‍तरी ओड़िशा और पश्चिम बंगाल तटों से गुजरने की आशंका है. इसके असर से 130 से 140 किलोमीटर से लेकर 155 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात आज सुबह साढ़े पांच बजे धामरा के 40 किलोमीटर पूर्व, दीघा के 90 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और बालेश्वर के 90 किलोमीटर दक्षिण- दक्षिणपूर्व में पश्चिमोत्‍तर बंगाल की खाड़ी पर केन्द्रित था. यह भी पढ़ें: VIDEO: शक्तिशाली तूफान यास के आगे सब कुछ नजर आ रहा बेबस, देखें प्रकृति के प्रकोप का वीडियो

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि आज सुबह चक्रवात यास पूर्वोत्तर बंगाल से केंद्रीभूत है, इसके साथ जो हवा की गति है वह 130 से 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है. गस्टिंग इसमें 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है. ये अभी लगभग 115 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार में उत्तर-पश्चिम दिशा से बढ़ रहा है. आज मध्याह्न तक ओड़िशा के तट को धामरा के उत्तर में और बालेश्वर के दक्षिण में पार करेगा.

अब इसमें हवा की जो रफ्तार होगी वह भी लगभग 130 से 140 प्रतिघंटा पश्चिम में 150 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकता है. इसके प्रभाव में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है. इसके साथ-साथ पश्चिम के तटीय इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई है. आज उत्तर ओड़िशा से चले पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने का उम्मीद कर रहे हैं. इसके साथ-साथ आज दोपहर तक समुद्र में दो से चार मीटर ऊंचाई की लहरें उठ सकती हैं, जोकि बालासोर और भद्रक इलाकों तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड