Cyclone Michaung: विशाखापत्तनम में चक्रवात तूफ़ान का कहर, हवाई सेवा प्रभावित होने से 23 उड़ानें रद्द

बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ और 23 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. हवाईअड्डे के निदेशक ने कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं.

cyclone

विशाखापत्तनम, 5 दिसंबर : बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ और 23 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. हवाईअड्डे के निदेशक ने कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं. हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, तिरुपति और चेन्नई जैसे गंतव्यों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

यात्रियों से आगे की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डे पर आपातकालीन सेवाएं चालू हैं. फिलहाल विस्तार कार्य को देखते हुए रनवे रात 8 बजे तक ही चालू रहता है. मिचौंग के मद्देनजर आंध्र प्रदेश का पूरा तटीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर है. इसके मंगलवार दोपहर बापटला के पास तट से टकराने की संभावना है. यह भी पढ़ें :Bihar Shocker: भाइयों ने मिलकर कर दी बहन के आशिक की हत्या, 5 गिरफ्तार

मौसम कार्यालय ने क्षेत्र में 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. अधिकारियों ने कहा कि समुद्र अशांत है और तट पर एक से डेढ़ मीटर तक ऊंची ज्वारीय लहरें देखी जा सकती है.. मछुआरों को पहले ही समुद्र में न जाने की चेतावनी दी जा चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Score Update: चेन्नई में अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Prediction: अहम मुकाबले में नामीबिया को हराकर ग्रुप ए में बढ़त बनाना चाहेगी अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\