देश

हैवानियत की हदें पार कर पिता ने नाबालिग बेटी का रेप किया, वीडियो भी बनाया

झारखंड के खूंटी में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया.

हैवानियत की हदें पार कर पिता ने नाबालिग बेटी का रेप किया, वीडियो भी बनाया
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

रांची, 9 जुलाई : झारखंड के खूंटी में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. पुलिस ने लड़की और उसकी मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एफआईआर के मुताबिक लड़की विगत 4 जून को स्कूल से लौटी तो घर पर सिर्फ उसके पिता थे. मां अपनी बहन के घर गयी थी. इसी दौरान उसने घर का दरवाजा बंद कर बेटी से दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसने बेल्ट से उसकी बेरहमी के साथ पिटाई की. बेटी ने शोर मचाया तो पिता ने टीवी का साउंड तेज कर दिया. उसने बेटी का गंदा वीडियो भी बना लिया. हालांकि बाद में उसने वीडियो डिलिट कर दिया. उसने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. यह भी पढ़ें : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन, योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

मां के घर लौटने के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी दी. इसके बाद मां-बेटी ने खूंटी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने कांड संख्या 15/22 के तहत आईपीसी की धारा 376/2 और पोक्सो एक्ट की धारा 223, 504, 503/4/6 के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).