News

VIDEO: नशे पर लगाम! क्राइम ब्रांच ने 9 लाख 30 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट और 5240 कफ सिरप की जब्त, इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लोग गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच ने 9 लाख 30 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट और 5240 कोडीन सिरप बोतलें जब्त की है. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

VIDEO: नशे पर लगाम! क्राइम ब्रांच ने 9 लाख 30 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट और 5240 कफ सिरप की जब्त, इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लोग गिरफ्तार
Credit-(X,@VistaarNews)

इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच ने 9 लाख 30 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट और 5240 कोडीन सिरप बोतलें जब्त की है. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से 12 कार्टून अल्प्राजोलम टैबलेट और 40 कार्टून कोडीन सिरप जब्त किए, जिनकी ब्लैक मार्केट में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. जांच में सामने आया है की इस मामले में भोपाल का मेडिकल होलसेलर व्यापारी मुख्य आरोपी है. बताया जा रहा है की यही व्यापारी अपने साथियों की मदद से कई शहरों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करवाता था. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: भोपाल की बंद फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रूपए की ड्रग्स बरामद, NCB ने गुजरात ATS के साथ मिलकर की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश जैन (47), अमन रावत (25) और अमर सिंह (25) शामिल हैं. आकाश जैन भोपाल में एक थोक दवा व्यापारी है. अमन रावत राजधानी में दवाइयों के मार्केटिंग का काम करता है.बताया जा रहा है की अमर सिंह ने बीएससी की पढ़ाई की है और वह दुसरे पकड़े गए आरोपियों को महंगे दामों में कोडीन सिरप और अल्प्राजोलम टैबलेट सप्लाई करता था. उसे  ये ड्रग्स भोपाल के अमन रावत से मिलती थी. आरोपी अमन रावत बीकॉम की पढ़ाई कर चूका है और पिछले 9 साल से मेडिकल में मार्केटिंग का काम कर रहा था. जल्द से जल्द पैसे कमाने की लालच में वह भोपाल के होलसेल व्यपारी आकाश से प्रतिबंधित दवाईयां लेकर अमर सिंह को सप्लाई करता था. इसके बाद तीसरा आरोपी आकाश जैन भोपाल में स्वस्तिक एंटरप्राइसेज के नाम से मेडिकल ड्रग्स का होलसेल व्यापार करता था, उसने एमबीए की पढ़ाई की है और वही अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट और कोडीन सिरप की तस्करी कर रहा था.

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई

आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से 12 कार्टून अल्प्राजोलम टैबलेट और 40 कार्टून कोडीन सिरप जब्त किए हैं. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया और क्राइम ब्रांच इसमें आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).