ठाणे जिले के भिवंडी के रांजनोली एरिया के एक रेस्टोरेंट और ऑर्केस्ट्रा बार पर क्राइम ब्रांच ने रेड मारी. इस कार्रवाई में मैनेजर और महिला वेटर समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ यह ऑर्केस्ट्रा बार देर रात तक शुरू रहने की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली थी. इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच से रेड मारी. इस दौरान बार में शराब पीते हुए और ग्राहकों के साथ महिला वेटर द्वारा अश्लील हरकते करते हुए क्राइम ब्रांच को दिखाई दिए. इसको देखते हुए पुलिस ने तुरंत इसको रोक दिया. यह भी पढ़े :Smoking in Flight: जयपुर से मुंबई आने वाली फ्लाइट की शौचालय में धूम्रपान करने का आरोप, सहार पुलिस ने यात्री को किया गिरफ्तार
इसके बाद आज सुबह पुलिस की ओर से इस मामले में बार के मैनेजर समेत कर्मचारी और महिला वेटर समेत कोनगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.इस क्षेत्र में यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई के बाद अब आगे की जांच शुरू कर दी है.












QuickLY