देश

Covid Vaccine: 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन- सरकार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन देने की अनुमति दे दी है. अब तक इस आयु वर्ग के उन लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी, जो अन्य बीमारियों के शिकार हैं.

Covid Vaccine: 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन- सरकार
वैक्सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 23 मार्च : केंद्रीय मंत्रिमंडल (Central Cabinet) ने मंगलवार को 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) देने की अनुमति दे दी है. अब तक इस आयु वर्ग के उन लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी, जो अन्य बीमारियों के शिकार हैं. मंत्रिमंडल के फैसलों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया, "मैं 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे 1 अप्रैल से अपना पंजीकरण करवाएं और अपना टीकाकरण करवाएं.

देश में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं और इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है." 16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण के तहत अब तक 4.84 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं. यह भी पढ़ें : Corona Vaccine: कोविशिल्ड और कोवाक्सिन से नहीं ब्लड क्लॉट होने का कोई जोखिम- शीर्ष पैनल

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया था. इसके बाद 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा और बीमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).