Delhi COVID-19 Update: दिल्ली में कोरोना के बीते 24 घंटे में 31 नए मामले, लगातार तीसरे दिन नहीं हुई कोई मौत
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,283 हो गई है। हालांकि, पिछले तीन दिनों में शहर में कोई मौत नहीं हुई है.
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,283 हो गई है. हालांकि, पिछले तीन दिनों में शहर में कोई मौत नहीं हुई है. शहर में मरने वालों की संख्या 25,089 है और मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है. दिल्ली में अब तक अक्टूबर में संक्रमण से दो मौतें दर्ज की गई हैं.
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण दर घटकर 0.05 फीसदी रह गई है. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में सक्रिय मामलों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह 338 है. पिछले 24 घंटों में 58 मरीजों के ठीक होने के साथ, अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 14,13,856 तक पहुंच गई है. यह भी पढ़े: COVID-19 Vaccination Update: भारत में आज दोपहर 1:30 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाई गई कोविड वैक्सीन
वर्तमान में कुल 99 कोविड रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. 98.23 प्रतिशत कोविड रिकवरी दर के साथ, दिल्ली में सक्रिय कोविड मामलों की दर 0.023 प्रतिशत है. इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 65,548 नए टेस्ट में से 46,426 आरटी- पीसीआर और 19,122 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए. वहीं, अब तक टेस्टिंग की कुल संख्या 2,84,38,626 हो गई है.
वर्तमान में शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 99 है. पिछले 24 घंटों में लगाए गये 1,01,891 टीकों में से 41,230 पहली खुराक और 60,661 दूसरी खुराक थीं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या 1,92,91,072 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

