देश

India COVID-19 Update: भारत में कोरोना के डराने वाले आकंड़े, बीते 24 घंटे में 7,830 नए केस

भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,830 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 40,215 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में क्रमश: 3.65 प्रतिशत और 3.83 प्रतिशत है.

India COVID-19 Update: भारत में कोरोना के डराने वाले आकंड़े, बीते 24 घंटे में 7,830 नए केस
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

India COVID-19 Update: भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,830 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 40,215 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में क्रमश: 3.65 प्रतिशत और 3.83 प्रतिशत है.

वहीं, इसी अवधि में महामारी से 4,692 मरीज ठीक भी हुए हैं. जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई. इसके अलावा, इसी अवधि में, 2,14,242 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 92.32 करोड़ हो गई. यह भी पढ़ें : UP Covid Update: यूपी में पिछले 24 घंटो में कोविड के 402 नए मामले दर्ज किये गए

साथ ही पिछले 24 घंटे में 441 डोज दी गई. देश में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. सक्रिय मामले 0.09 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).