देश

COVID-19: तमिलनाडु ने कक्षा 10 से 12 के लिए 31 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की

तमिलनाडु सरकार ने रविवार को राज्य में कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए 31 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की. कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं पांच जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं.

COVID-19: तमिलनाडु ने कक्षा 10 से 12 के लिए 31 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

चेन्नई, 16 जनवरी : तमिलनाडु सरकार ने रविवार को राज्य में कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए 31 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की. कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं पांच जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं.

राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की कि उसने 19 जनवरी से निर्धारित कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें : West Bengal: पश्चिम बंगाल भाजपा के लिए महंगी साबित हो रही ‘नॉर्थ-साउथ’ की दरार

तमिलनाडु में शनिवार को 23,989 ताजा मामले और 11 मौतें दर्ज की गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).