देश

COVID-19 New Variants: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर उत्तराखंड में जारी हो सकती है एसओपी

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. केरल में मिले कोरोना के नए वैरिएंट के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन. 1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है.

COVID-19 New Variants: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर उत्तराखंड में जारी हो सकती है एसओपी
Covid (Photo Credit: Pixabay)

देहरादून, 19 दिसंबर : देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. केरल में मिले कोरोना के नए वैरिएंट के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन. 1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है.

उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक स्वास्थ्य विभाग एसओपी भी जारी कर सकता है. एक बार फिर स्वास्थ विभाग संदिग्ध लोगों की जांच और निगरानी करेगा. दरअसल, जैसे ही केंद्र सरकार कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी करेगी. उसके बाद प्रदेश में भी कोरोना को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे. यह भी पढ़ें : COVID-19: साल के अंत के समारोहों के दौरान कोविड के बढ़ने की आशंकाओं के बीच कर्नाटक सरकार ने जारी की सलाह

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है. इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है. जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).