COVID-19 Lockdown in Navi Mumbai, Panvel: नवी मुंबई और पनवेल में 3 जुलाई से 10 दिनों तक सख्त लॉकडाउन
देश में कोरोना संक्रमण तेजी रफ्तार से फैल रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना से हालात खबार होते जा रहे हैं. हर दिन रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग इस महामारी से संक्रमित हो रहे हैं.
मुंबई: देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) तेज रफ्तार से फैल रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना से हालात खबार होते जा रहे हैं. हर दिन रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग इस महामारी से संक्रमित हो रहे हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ठाणे और मुंबई के हिस्सों के बाद अब नवी मुंबई में भी 10 दिनों के लिए सख्ती से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. पनवेल और नवी मुंबई में शुक्रवार 3 जुलाई रात 12 बजे से 13 जुलाई की रात 12 बजे तक सख्त लॉकडाउन लागू होगा.
पनवेल नगर निगम (PMC) ने इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी है. जबकि नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) कृषि उपज मंडी समिति (APMC), ठाणे बेलापुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (TBIA), महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) को संचालित करने की अनुमति देगा. यह भी पढ़ें: मुंबई में कोरोना के प्रकोप के कारण फिर लगाई गई धारा-144, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई.
नवी मुंबई में लॉकडाउन:
Now Navi Mumbai Municipal Corporation @NMMCofficial
also announces complete #lockdown from 3rd July midnight till 13th July midnight.@navimumbaicv @NaviMumbaiCity @NaviMumbaiNet #lockdown #NaviMumbai pic.twitter.com/Wxjaozn0r9
— Darshan N. Popat (@DarshanNPopat) July 1, 2020
लॉकडाउन के दौरान गैर आवश्यक सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी. वाहनों की आवाजाही की अनुमति केवल चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं के लिए ही होगी.आदेश के अनुसार, लॉकडाउन 3 जुलाई को रात 9 बजे से शुरू होगा और 13 जुलाई को 12 बजे समाप्त होगा.
इससे पहले ठाणे में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 2-12 जुलाई के दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में गैरजरूरी सेवाएं नहीं संचालित होंगी और न ही वाहनों को आने जाने दिया जाएगा, मेडिकल और जरूरी यात्रा को इससे छुट प्राप्त होगी. आदेश के अनुसार जरूरी वस्तुओं और नष्ट होने वाली चीजों की ढुलाई की इजाजत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

