COVID-19: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 39 और लोगों की मौत, 8490 नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई तथा 8490 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी .
लखनऊ, 8 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 (COVID-19) संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई तथा 8490 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 संक्रमित 39 और मरीजों की मौत हो गई, इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9003 हो गई है.
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 8490 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 654404 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं . हालांकि इनमें से 606063 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं . यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले बोले- वैक्सीन पर राजनीति कर रही बीजेपी जबकि पाकिस्तान को फ्री में दे रही
प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त 39338 मरीज उपचाराधीन हैं. इनमें से 50% मामले सिर्फ चार जिलों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में दो लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है .
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

