देश

COVID-19: झारखंड में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 1 दिन में मिले 90 संक्रमित

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 90 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें 75 लोग रांची के हैं. आज की तारीख में पूरे राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 274 हो गए हैं .

COVID-19: झारखंड में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 1 दिन में मिले 90 संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

रांची, 9 मार्च : झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 90 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें 75 लोग रांची के हैं. आज की तारीख में पूरे राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 274 हो गए हैं . इनमें रांची के 178 लोग हैं. लगभग 10 दिन पहले रांची के दो सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स और सदर अस्पताल में कोरोना के मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी.

अब एक बार फिर संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है. पिछले 28 दिनों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक दिन में 50 से ज्यादा मरीज पाए गए हैं. रांची के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा एक्टिव मामले लातेहार में हैं. यहां 43 लोग संक्रमित हैं. पूर्वी सिंहभूम में 23 मरीज हैं. सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच के दौरान पाए गए. यह भी पढ़ें : पूरे राज्य में मरीजों का रिकवरीरेट 98.71 परसेंट है. 24 में से सिर्फ 8 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का एक भी मामला नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें : नवाब मलिक के मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

संक्रमण के मामले कम जरूर हैं, लेकिन वायरस के नए वेरिएंट को लेकर आशंकाएं बरकरार हैं. रांची स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के डॉ जितेंद्र कुमार का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन किया जाना जरूरी है. खास तौर पर राज्य के प्राथमिक विद्यालयों के स्कूलों को खोले जाने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए. होली के त्यौहार को लेकर भी मास्क ,सैनिटाइजर और सोशलडिस्टेंसिंग के नियमों को नहीं भूलना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).