भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 91.77 लाख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी .

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 24 नवम्बर: देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी . केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल 91,77,840 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई. इसमें कहा गया है कि देश में लगातार 14 दिन से उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है. अभी कुल 4,38,667 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.78  प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 86,04,955 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर 93.76 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है. भारत (India) में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे.

यह भी पढ़े:  भारत में फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, क्या COVID-19 की दूसरी लहर ने दी है दस्तक?

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) (ICMR) के अनुसार 23 नवम्बर तक कुल 13.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,99,545 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया.

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड