देश

Coronavirus Update: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले 9.5 करोड़ से अधिक हुए

वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 9.5 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 20.2 लाख से अधिक हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने सोमवार को दी.

Coronavirus Update: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले 9.5 करोड़ से अधिक हुए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

वाशिंगटन, 18 जनवरी : वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 9.5 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 20.2 लाख से अधिक हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने सोमवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मृत्यु दर क्रमश: 95,003,533 और 2,029,938 है. सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां 23,928,643 मामले और 397,532 मौतें दर्ज की गई हैं.

संक्रमण के मामलों में भारत 10,557,985 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 152,274 है. सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (8,488,099), रूस (3,530,379), ब्रिटेन (3,405,740), फ्रांस (2,969,091), तुर्की (2,387,101), इटली (2,381,277), स्पेन (2,252,164), जर्मनी (2,050,129), कोलम्बिया (1,908,413), अर्जेंटीना (1,799,243), मेक्सिको (1,630,258), पोलैंड (1,435,582), दक्षिण अफ्रीका (1,337,926), ईरान (1,330,411), यूक्रेन (1,198,512) और पेरू (1,060,567) हैं. यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update: फ्रांस में कोरोना वायरस के 16 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, एक दिन में 141 संक्रमितों की हुई मौत

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील 209,847 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (140,241), ब्रिटेन (89,429), इटली (82,177), फ्रांस (70,422), रूस (64,601), ईरान (56,803), स्पेन (53,314), कोलंबिया (48,631), जर्मनी (46,781), अर्जेंटीना (45,407), पेरू (38,770), दक्षिण अफ्रीका (37,105), पोलैंड (33,355), इंडोनेशिया (25,987), तुर्की (23,997), यूक्रेन (21,677) और बेल्जियम (20,396) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).