COVID-19: अफ्रीका के कोविड-19 मामले 11.57 करोड़ के पार- अफ्रीका सीडीसी

अफ्रीका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि अफ्रीका में पुष्टि किए गए कोविड-19 मामलों की संख्या 11,570,885 तक पहुंच गई है.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter/Pixabay)

अदीस अबाबा, 19 मई : अफ्रीका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि अफ्रीका में पुष्टि किए गए कोविड-19 मामलों की संख्या 11,570,885 तक पहुंच गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम तक 11.57 करोड़ से अधिक कोविड मामलों की पुष्टि की गई.

अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या 252,771 है और अब तक लगभग 10,892,454 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं. अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और लीबिया महाद्वीप पर सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं. यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राथमिकता क्षेत्र: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में 3,899,841 से अधिक मामलों के साथ सबसे अधिक कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में बुधवार शाम तक 1,165,984 मामले दर्ज किए गए हैं. केसलोड के संदर्भ में, अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का वीडियो हाईलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, आज के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\