COVID-19: हवा में फैले हैं ओमिक्रॉन के 300 से अधिक सबवेरिएंट, कोरोना के इन नए लक्षणों को जानना है जरूरी

कोविड खत्म नहीं हुआ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि ओमिक्रॉन के 300 से अधिक सब-वेरिएंट्स घूम रहे हैं और उन सभी में समान लक्षण हैं. इनमें से 95 प्रतिशत BA.5 सबलाइनेज हैं और 20 प्रतिशत BQ.1 सबलाइनेज हैं.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

कोविड खत्म नहीं हुआ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि ओमिक्रॉन के 300 से अधिक सब-वेरिएंट्स घूम रहे हैं और उन सभी में समान लक्षण हैं. इनमें से 95 प्रतिशत BA.5 सबलाइनेज हैं और 20 प्रतिशत BQ.1 सबलाइनेज हैं. डब्ल्यूएचओ की COVID तकनीकी प्रमुख Maria Van Kerkhove  ने कहा, 'Omicron में अभी बहुत विविधता है. ओमिक्रॉन के 300 से अधिक सबवेरिएंट अभी मौजूद हैं. इनमें से 95 प्रतिशत बीए.5 सबलाइनेज हैं, जिनमें से 20 फीसदी BQ.1 सबलाइनेज हैं. कैसे COVID-19 फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है: वायरस माइटोकॉन्ड्रिया पर हमला करता है.

WHO ने कहा, "हमें बेहतर निगरानी, ​​सीक्वेंसिंग और डाटा साझा करने की जरुरत है ताकि नियमित रूप से तेजी से और मजबूत विश्लेषण किया जा सके. "

नए COVID वेरिएंट्स के लक्षण

विशेषज्ञों ने कहा कि वायरस के स्ट्रेन के कारण होने वाले लक्षण हल्के होते हैं. मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता मैथ्यू ने कहा कि नए रोगियों में से कई बिना लक्षण वाले हैं. कई मरीज किसी अन्य बीमारी के चलते अस्पताल आ रहे हैं और यहां उन्हें कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है.

डॉ मैथ्यू ने कहा, ‘गंध और स्वाद न आने जैसे लक्षण, जो पहले के संक्रमणों में प्रमुखता से देखे गए थे, कई रोगियों में अब नहीं देखे जा रहे हैं. कई मरीजों में सिर्फ खांसी और सर्दी के लक्षण दिख रहे हैं. यही वजह है कि बहुत अधिक टेस्टिंग या सेल्फ आइसोलेशन नहीं हो रहा है.’

इससे पहले, भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने एक बयान में कहा था कि वह XBB और XBB.1 और किसी भी नए सब वेरिएंट पर कड़ी नजर रख रहा है. दुनिया के कई देशों में इन दोनों वेरिएंट से संक्रमण बढ़ने लगा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड