राम मंदिर विवाद पर बोली शिवसेना, कहा- इस मामले में अदालत कुछ नहीं करेगी
भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रही शिवसेना ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर मामले में अदालतें कुछ नहीं करेंगी. शिवसेना नेता संजय राउत ने यह बात तब कही जब उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई जनवरी में उचित पीठ द्वारा किया जाना तय किया
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रही शिवसेना ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर मामले में अदालतें कुछ नहीं करेंगी.शिवसेना नेता संजय राउत ने यह बात तब कही जब उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई जनवरी में उचित पीठ द्वारा किया जाना तय किया. पीठ सुनवाई का कार्यक्रम तय करेगी.
राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि उच्चतम न्यायालय क्या फैसला देता है और क्या तारीख देता है। हम ध्यान देना नहीं चाहते. राम मंदिर मामले में अदालत कुछ नहीं करेगी.’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने 25 साल पहले बाबरी ढांचे को गिराने से पहले अदालत से नहीं पूछा था. यह भी पढ़े: अयोध्या राम मंदिर मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जनवरी 2019 तक टली
राउत ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। वह राम लला का दर्शन करेंगे. उनके अयोध्या में चार-पांच कार्यक्रम हैं .उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैकड़ों हजारों कारसेवक अदालत से अनुमति मांगकर शहीद नहीं हुए थे. हमने अदालत की मंजूरी लेकर अयोध्या पर कोई आंदोलन शुरू नहीं किया था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

