शादी के बाद एक घंटे में हुआ तलाक, जिस मंडप में लिए थे सात फेरे वहीं लिया डाइवोर्स
शादी एक पवित्र बंधन है, मंडप में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे का साथ सात जनम तक निभाने की कसमें खाते हैं. दोनों हर मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ देने वादा करते हैं. इसके बावजूद लोगो की शादी टूट जाती है, लेकिन अहमदाबाद में एक शादी की उम्र इतनी छोटी थी जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते...
शादी एक पवित्र बंधन है, मंडप में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे का साथ सात जनम तक निभाने की कसमें खाते हैं. दोनों हर मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ देने वादा करते हैं. इसके बावजूद लोगो की शादी टूट जाती है, लेकिन अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक शादी की उम्र इतनी छोटी थी जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते. जी हां अहमदाबाद के गोंडल में शादी के एक घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन का डाइवोर्स हो गया.
नए नवेले जोड़े ने ये सपने भी नहीं सोचा होगा कि, जिस मंडप में दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए वहीं उनका डाइवोर्स भी हो जाएगा. खबरों के मुताबिक धूम- शाम से शादी संपन्न हुई. शादी के बाद दूल्हा- दुल्हन दोनों तरफ के लोग खाने के लिए टेबल पर बैठे, लेकिन तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई हुई और ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई के दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को बर्तन फेंक कर मारने लगे.
झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसे शांत कराने के लिए पुलिस बुलाना पड़ा, पुलिस आने के बाद लड़ाई तो शांत हो गई, लेकिन इस लड़ाई ने दूल्हा-दुल्हन की शादी खत्म कर दी. मंडप में दोनों पक्षों के वकील बुलाए गए और उसी वक्त दूल्हा-दुल्हन का तलाक कराया गया. दूल्हे ने गिफ्ट में मिला सारा सामान लौटा दिया और खाली हाथ घर लौट गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

